Oppo Reno 5 Pro 5g : Oppo Reno5 Pro + 5G हुआ लॉन्च,50MP कैमरा और जानें इसके बारे में

 

Oppo Reno 5 Pro 5g : Oppo Reno5 Pro + 5G हुआ लॉन्च,50MP कैमरा और जानें इसके बारे में

Oppo Reno 5 Pro 5g : Oppo Reno5 Pro + 5G हुआ लॉन्च,50MP कैमरा और जानें इसके बारे में

 

दोस्तों Oppo ने अपना एक नया स्मार्टफोन Oppo Reno5 Pro + 5G चीन के अंदर लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन बहुत ही क्लासी है। इस स्मार्टफोन सबसे बड़ी बात ये हे की इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है जिससे  यूजर्स शानदार फोटो क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा इस हैंडसेट में पावरफुल Snapdragon 865 प्रोसेसर मिलेगा। तो आइए जानते हैं Reno5 Pro + 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में -

 

Oppo Reno5 Pro + 5G के स्पेसिफिकेशन -

 

Oppo Reno5 Pro + 5G स्मार्टफोन एंड्राइड 11 पर आधारित हे और ये  ColorOS 11 पर काम करता है। इस फोन में 6.55 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले है, साथ ही इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 865 प्रोसेसर दिया गया है और, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज भी दी गई है।

 

ओप्पो ने अपने नए Oppo Reno5 Pro + 5G में क्वाड रियर कैमरे का सेटअप दिया है, जिसमें 50MP का सोनी का IMX766 सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और  2MP का मैक्रो लेंस और  2MP मोनो पोट्रेट लेंस इस फ़ोन में मौजूद है। इसके साथ ही फ्रंट में 32MP का सेल्फी के लिए कैमरा दिया गया है।

 

बैटरी और कनेक्टिविटी की जानकारी -

 

Oppo Reno5 Pro+ 5G स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी भी दी गई है, जो 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इस Oppo Reno5 Pro+ 5G स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस, ग्लोनेस और एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कई कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं।

 

Oppo Reno5 Pro+ 5G की कीमत की जानकारी -

 

Oppo Reno5 Pro+ 5G स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा l इसके 8GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत करीब 45,000 रुपये है और 12GB रैम वेरिएंट की कीमत करीब 50,600 रुपये है। और इस डिवाइस की सेल्ल 29 दिसंबर से शुरू होगी। लेकिन फिलहाल, अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि Oppo Reno5 Pro+ 5G भारत में कब तक लॉन्च होगा।

 

Oppo Reno 4 Pro की जानकारी -

 

दोस्तों ओप्पो ने इस साल ही जुलाई में Oppo Reno 4 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया था और इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 34,990 रुपये है। स्पेसिफिकेशन - Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन में 6.55 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1080/2400 पिक्सल है। इसके अलावा इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 92% है। इस फोन के बैक में मेटालिक फिनिश लुक को दिया गया है और फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले हे जो फोन को एक प्रीमियम लुक बनता है।

 

इस फोन में सिक्योरिटी के लिए डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी आपको मिलेगा। Snapdragon 765G SoC, ये फोन ColorOS 7.2 बेस्ड एंड्राइड 10 पर काम करता है। इसमें कैमरा 48MP का हे, इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मोनो सेंसर और साथ ही 2MP माइक्रो लेंस हे, और सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया है।

Post a Comment

0 Comments