Jio ने Airtel और Vodafone, Idea पर लगाया आरोप
दोस्तों Reliance
ने अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों जैसे की Airtel और
Vodafone, Idea पर ये आरोप लगाया है। Reliance का कहना है कि ये दोनों कंपनियां होने वाले इस किसान आंदोनल की आड़ में
उनके खिलाफ गलत प्रचार कर रही हैं। इसी के संबंध में Jio ने TRAI
को लिखित तौर पर एक शिकायत भेजी है और इन कंपनियों के खिलाफ सख्त से
सख्त एक्शन लेने की मांग भी की हैं। दोस्तों हालांकि, Airtel और Vodafone Idea ने Jio द्वारा
लगाए गए आरोपों को बिलकुल बेबुनियाद बताते हुए उसे खारिज कर दिया है।
दोस्तों 10
दिसंबर को Jio ने एक खत में Airtel और Vodafone, Idea पर ये आरोप लगाते हुए ये लिखा है
कि दोनों कंपनियों ने ये धारणा बनाई है कि रिलायंस जो की रिटेल ऑपरेशन चलाता है,
सितंबर के माह में भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए तीन तरह के नए
कृषि कानून से लाभ प्राप्त करने के लिए यहाँ खड़ा है यानि की Reliance का ये आरोप है कि उनकी
प्रतिदंविदी कंपनियां सिर्फ ये अफवाह फैला रही हैं कि इस नए कृषि कानून से Reliance
को ही फायदा होगा।
दोस्तों Reliance
ने टेलीकॉम रेगुलेटरी भारतीय प्राधिकरण को एक लिखे पत्र में ये भी
कहा, की हम एक बार फिर से आपके सामने लाएंगे कि ग्राहकों की
मन की बात को प्रभावित करने के लिए इन प्रतियोगियों के झूठे तरह के प्रचार के
परिणामस्वरूप, हमें बहुत बड़ी संख्या में पोर्ट आउट के
अनुरोध मिल रहे हैं और इसके साथ ही इस गलत प्रचार के खिलाफ बहुत जल्द से जल्द कोई
कोई सख्त कदम उठाया जा सकता है। हालांकि, सामने आई एक
रिपोर्ट के अनुसार Airtel और Vodafone, Idea पर उन पर लगे इस आरोप को खारिज कर दिया गया है।
दोस्तों Airtel ने अपने एक बयान में ये भी कहा, की हम इस आरोप को नकारते हैं। Airtel ने यह भी कहा कि हमारी कंपनी अपने प्रतिद्वंद्वियों और भागीदारों के साथ बहुत ही सम्मान तरह का व्यवहार भी करती है और वहीं पर Vodafone Idea ने ये भी कहा की हम व्यापार करने में विश्वास रखते हैं और Reliance के आरोप बिल्कुल निराधार है।


0 Comments