Apple बैन करेगा चीन के हजारों गेमिंग ऐप्स
Apple कंपनी ने चीनी ऐप डेवलपर्स को ये धमकी दी है कि Apple App स्टोर से हजारों चीनी गेमिंग ऐप को हटाएगा। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग ने इंटरनेट पर अपने कंट्रोल को टाइट किया, और साथ ही कुछ नए नियम जारी किये है जिसके चलते हजारों चीनी गेम हटाने को बताया जा सकता है। Apple ने कहा कि बहुत सारे ऐप्स की तरफ से लाइसेंस का प्रूफ सब्मिट नही किया है इसलिए ऐसे ऐप डेवलपर्स को साल के एंड तक लाइसेंस की कॉपी जमा करनी होगी, नहीं तो Apple App स्टोर से इन ऐप को बैन कर दिया जाएगा।
पहले भी बैन हो चुके हैं गेमिंग ऐप
ऐप सर्च फर्म Sensor Tower के जमा आंकड़ों के अनुसार Apple की तरफ से पहले भी हजारों ऐप को हटाया जा चुका है।जिसमे करीब 94,000
गेमिंग ऐप थे। हम आपको बता दें कि चीन Apple का सबसे बड़ा ऐप स्टोर मार्केट है, जहां से इस कंपनी को एक साल में करीब 16.4
बिलियन
डॉलर की सेल हर साल होती है। अगर हम अमेरिका की बात करें तो वहां पर Apple को 15.4
बिलियन डॉलर की हर साल कमाई होती है। इस दिसंबर माह के शुरुआत में चीन ने अमेरिकी ट्रैवल प्लेटफॉर्म Tripadvisor ऐप के साथ मिलकर 104
मोबाइल ऐप को ऑनलाइन स्टोर से हटा दिया है।
चीनी सरकार ने टाईट किये कड़े नियम
Apple कंपनी ने इस साल की ही शुरुआत में गेम पब्लिशर्स को सरकार की ओर से जारी किये लाइसेंस नंबर पेश करने की आखरी समय सीमा को समाप्त कर दिया है। यह नंबर ही यूजर्स को ऐप की खरीदारी में अच्छा बनाते हैं। स्मार्टफोन को बनाने वालों ने जुलाई के पहले सप्ताह में ही अपने ऐप स्टोर से करीब 2,500
से अधिक टाइटल्स को निकाल दिया था l सेंसरटॉवर ने उस समय अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इसमें Zynga और Supercell के भी टाइटल्स थे। चीनी सरकार काफी लंबे समय से इन सामग्री को हटाने के लिए अपनी गेमिंग इंडस्ट्री पर बहुत ही कड़े नियमों को लागू करने की मांग कर रही थी।

0 Comments