रिलायंस जिओ 5G इंडिया में 2021 में होगा लॉन्च, मुकेश अंबानी ने दी जानकारी
दोस्तों रिलायंस जिओ 5G सेवा इंडिया में अगले साल 2021 के सेकंड हाफ में लॉन्च हो सकती है l इस बात का खुलासा खुद रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने 8 दिसंबर 2020 को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020 के दौरान बताया है l उन्होंने यह जानकारी दी है की जिओ के द्वारा दी जाने वाली 5G सेवा को सरकार की आत्मनिर्भर भारत पॉलिसी के अनुसार भारत में पेश किया जाएगा l 5G सेवा को रोल आउट करने के अलावा जिओ गूगल के साथ में कॉल ब्रेशन में कम बजट के एंड्रॉयड फोन को डेवलप कर रही है जिससे इस बात की संभावना और अधिक बढ़ जाती है कि यह फोन अगले महीने यानी कि 2021 के फर्स्ट मंथ में लॉन्च किया जा सकता है l
दोस्तों मुकेश अंबानी द्वारा दी गई इस जानकारी के बाद देश में 5जी के स्टार्टिंग रोलआउट में तेजी लाने के लिए कुछ नीतिगत डिसीजन लेने की जरूरत है l उन्होंने यह कहा है कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जियो साल 2021 में सेकंड हाफ में भारत में 5G को लॉन्च करेगा l
दोस्तों यहां पर हम आपको बता दें कि रिलायंस जिओ 5G पर पिछले काफी अर्से से काम कर रहा है दोस्तों नेशनवाइड एलटीई एक्सक्लूसिव कवरेज मुंबई आधारित टेलीकॉम कंपनी को बहुत ही कम समय में नेक्स्ट जनरेशन की सेल्यूलर सर्विस में बदलने में काफी मदद कर रही है l
दोस्तों रिलायंस जिओ 5G सेवा को लॉन्च करने के लिए जिओ सैमसंग और क्वालकॉम जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम कर रही है l दोस्तों मुकेश अंबानी ने जुलाई में रिलायंस इंडस्ट्री की 46 वी वार्षिक आम बैठक में यह ऐलान किया था कि जियो देश में स्पेक्ट्रम उपलब्ध होते ही 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भारत में शुरू कर देगा l
दोस्तों क्वालकॉम के 5G सम्मिट में रिलायंस जिओ ने अपने 5G प्लान की जानकारी को आम पब्लिक से शेयर किया है जो क्वालकॉम द्वारा सपोर्टेड होगा l रिलायंस जियो ने यह ऐलान किया है कि उन्होंने पूरी तरह से स्वदेशी 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क को इंडिया में विकसित किया है जो नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क को आगे बढ़ने में और टेस्ट करने में काफी हद तक
मदद करेगा l
दोस्तों 5जी प्लान के अलावा रिलायंस जिओ अभी के समय में गूगल के साथ मिलकर अपना एक नया entry-level 4जी एंड्राइड स्मार्टफोन को लॉन्च करने पर कार्य कर रही है l इस नए मॉडल को लेकर कई सारी परेशानियां बताई जा रही है और इसे अगले साल की थर्ड मंथ से लेकर
सिक्स मंथ के बीच में लॉन्च किया जा सकता है और जिसकी कीमत 4000 से ₹5000 मानी जा रही है l
दोस्तों इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान मुकेश अंबानी ने अपनी एक स्पीच में भारत सरकार से उन लोगों के लिए बहुत ही कम बजट में स्मार्टफोन लाने के लिए एक नीतिगत कदम उठाने का सरकार से आग्रह किया है जो अभी भी ना तो 4G और ना ही 3G नेटवर्क बल्कि 2G नेटवर्क पर कार्य कर रहे हैं और उसे इस्तेमाल कर रहे हैं l


0 Comments