जम्मू-कश्मीर में PM मोदी 26 दिसम्बर को लॉन्च करेंगे PMJAY-SEHAT योजना

 
जम्मू-कश्मीर में PM मोदी 26 दिसम्बर को लॉन्च करेंगे PMJAY-SEHAT योजना

जम्मू-कश्मीर में PM मोदी 26 दिसम्बर को लॉन्च करेंगे PMJAY-SEHAT योजना

 

PM Narendra Modi 26 दिसम्बर को आयुष्मान भारत योजना के तहत जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, सेहत (PMJAY) की शुरुआत करेंगे l इसे  नाम से भी जाना जाता है l यह राज्य में 21 लाख लोगों को लाभ पहुंचाएगी l इसका लाभ सामाजिकआर्थिक और जाति जनगणना के आधार पर पात्र लोगों को मिलेगा l

 

सरकार लाभार्थी परिवारों की जानकारी निकाल रही है इससे सभी लाभार्थियों को जल्द इस योजना में शामिल किया जाएगा, ताकि वो मुफ्त हेल्थ केयर सेवाओं का फायदा उठा सकें l

 

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा, ‘PM मोदी 26 दिसंबर को दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से आयुष्मान भारत पीएम-जय को शुरुआत करेंगे. इसमें जम्मू कश्मीर के निवासियों को शामिल किया जाएगा l इस पर अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी रहेंगे l

 

ऐसा बताया गया कि यह योजना जम्मू-कश्मीर में रहने वाले सभी लोगों को फ्री बीमा कवर देगी, इसके अंतर्गत फ्लोटर बेसिस पर पांच लाख रुपये प्रति परिवार को हेल्थ कवर दिया जाएगा l इसके विस्तार से 15 लाख (लगभग) परिवारों को लाभ मिलेगा l यह बीमा मोड पर पीएम-जय के साथ मिलकर चलेगी l इसका लाभ पूरे देश में उठाया जा सकता है l इस योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पताल भी सेवाएं दे सकेंगे l

 

दोस्तों सूचनाऔर जनसंपर्क विभाग ने इस योजना की जानकारी दी l विभाग के अनुसार SEHAT योजना- सोशल एंडेवर फॉर हेल्थ एंड टेलीमेडिसिन है l यह एक हेल्थ इंश्योरेंस योजना हैl विभाग ने इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया है.

 

विभाग ने ट्विटर पर लिखा, 'जम्मू-कश्मीर के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है की PM मोदी SEHAT 26 दिसम्बर को लॉन्च करने जा रहे हैं l जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा था केंद्र शासित प्रदेश में लोगों को 5 लाख तक फ्री हेल्थ कवर मिलेगा l

 

इस योजना के तहत लोगों कोसेवाएं देने के लिए 219 अस्पताल और 34 निजी अस्पताल को शामिल किया गया है l योजना के चलते देश भर में 24 हजार 148 अस्पतालों में हेल्थ केयर ले सकेंगे.


Post a Comment

0 Comments